Tiranga Times

Banner Image

अपोलो हाॅस्पिटल ने की यूपी की पहली व देश की पांचवी रीनल डिनेर्वेशन थेरेपी

  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: July 24, 2023

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

■ यूपी की पहली रीनल डिनेर्वेशन थेरेपी करने वाला पहला हास्पिटल बना अपोलो

लखनऊ। अपोलो मेडिक्स हास्पिटल में सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए डाक्टरों ने बताया कि अल्ट्रामॉडर्न मेडिकल टेक्नोलॉजी के जरिए मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अपोलोमेडिक्स अस्पताल लखनऊ के डॉक्टरों ने असाधारण थेरेपी से कई वर्षों से रेजिस्टेंट हाई बीपी के 60 वर्षीय मरीज का इलाज किया। यह देश में पांचवीं और उत्तर प्रदेश की पहली रीनल डिनेर्वेशन थेरेपी आरडीएन है, जिसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि रीनल डिनेर्वेशन थेरेपी उन लोगों के लिए उच्च रक्तचाप के इलाज का एक आधुनिक विकल्प है जो आमतौर पर हर दिन 4-5 तरह की दवाएं लेते हैं लेकिन फिर भी उच्च रक्तचाप से राहत नहीं मिलती हैं। इस मामले में 60 वर्षीय मरीज ने 16 जुलाई को अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ गौतम स्वरूप से संपर्क कर सलाह ली थी। मरीज़ कई प्रकार की उच्च रक्तचापरोधी दवाएं ले रहा था, लेकिन फिर भी उसका रक्तचाप 170/100 तक बना हुआ था। इस बढ़े हुए अनियंत्रित रक्तचाप ने मरीज के लिए हृदय गति रुकने का खतरा उत्पन्न कर दिया था और उन्हें पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ गौतम स्वरूप ने बताया कि मरीज का रक्तचाप फिर से बढ़ गया, जिससे उनकी हृदय गति अनियमित हो गई थी। इस स्थिति में मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। परीक्षणों के दौरान हमने पाया कि प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप की स्थिति ने उनके गुर्दे के कार्य करने की क्षमता को भी प्रभावित कर दिया था, क्रिएटिनिन का स्तर 1.9 था, जो सामान्य स्तर से काफी ऊपर है। उनकी स्थिति को देखते हुए हमने रीनल डिनेर्वेशन थेरेपी की सिफारिश की, यह उन मामलों में एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है जहां बीपी कई दवाओं के बाद भी यह अनियंत्रित है। वहीं अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल लखनऊ के एमडी और सीईओ डॉ मयंक सोमानी ने कहा कि हमारे डॉक्टरों की टीम कुछ नवीनतम चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करके जीवन बचाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में माहिर हैं। रीनल डिनेर्वेशन थेरेपी एक ऐसी थेरेपी है जो प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप से पीड़ित रोगियों के लिए आशा की किरण साबित हो रही है। देश में युवा आबादी में उच्च रक्तचाप तेजी से फैल रहा है। कभी कभी इस स्थिति से पीड़ित बहुत से लोग समस्या के बारे में उचित जानकारी न होने से सही दवा और उपचार से चूक जाते हैं। कई दवाएँ लेने से मरीज की किडनी पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रीनल नर्वेशन थेरेपी ऐसे कई रोगियों के लिए एक आशा की किरण है जो प्रतिरोधी उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं। थेरेपी बिना कोई चीरा लगाए दी जाती है और 30 मिनट के भीतर पूरी की जा सकती

Breaking News:

Recent News: