Tiranga Times

Banner Image

कैंसर के इलाज के बीच उमराह करने गईं Hina Khan, झड़े हुए बाल की दिखाई झलक, कहा- 'मेरे पास कोई शब्द नहीं'

कैंसर के इलाज के बीच उमराह करने गईं Hina Khan, झड़े हुए बाल की दिखाई झलक, कहा- 'मेरे पास कोई शब्द नहीं'
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 17, 2025

एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर इन दिनों हिना खान (Hina Khan) अपने हेल्थ पर ध्यान दे रही हैं। वह ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं और इन दिनों इसका इलाज करवा रही हैं। हिना ने जब से बताया है कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, तब से वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने इलाज की जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। 
कैंसर के इलाज के बीच हिना खान अपनी जिंदगी भी जी रही हैं। वह कभी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) के साथ घूमने निकल जाती हैं तो कभी रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबाबत करती नजर आती हैं। अब वह बीमारी के बीच उमराह करने के लिए मक्का गईं जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।हिना खान रमजान के पाक महीने में मक्का उमराह करने गईं। एक्ट्रेस के साथ उनका भाई भी उमराह करने गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मक्का से ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। कुछ तस्वीरों में हिना को ग्रीन आउटफिट में पवित्र स्थान के सामने पोज देते हुए देखा जा सकता है।एक वीडियो में हिना खान को भारी भीड़ के बीच प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। एक तस्वीर में वह खामोश होकर किनारे बैठकर प्रेयर कर रही हैं। एक फोटो में वह अपने बाल को हथेली पर रखकर दिखा रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "बस इतने ही हैं अभी।" बाकी तस्वीरों में भी वह मक्का में सुकून के साथ कुछ पल बिताती हुई नजर आईं।

Breaking News:

Recent News: