Tiranga Times

Banner Image

गर्मी के मौसम में ना हो दिल्लीवासी को पानी की किल्लत, जल मंत्री ने लिया बड़ा फैसला

गर्मी के मौसम में ना हो दिल्लीवासी को पानी की किल्लत, जल मंत्री ने लिया बड़ा फैसला
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 29, 2025

गर्मी में जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जल बोर्ड का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इससे जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का शीघ्र समाधान हो सकेगा। प्रत्येक क्षेत्र में पानी का एक समान वितरण करने के लिए भी कदम उठाये जा रहे हैं। इससे गर्मी में जल आपूर्ति की समस्या हल करने में मदद मिलेगी।
जल आपूर्ति को लेकर दिल्ली सरकार के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने जल बोर्ड के अधिकारियों और विधायकों के साथ बैठक की। विधायकों ने अपने क्षेत्र से संबंधित पानी की कमी व सीवर ओवरफ्लो की समस्या बताकर हल करने की मांग की। मंत्री ने प्रत्येक विधानसभा में एक नोडल अधिकारी तैनात करने का निर्देश दिया।
समर एक्शन प्लान पूरी तरह से तैयार
अधिकारी जल आपूर्ति की स्थिति की निगरानी करेंगे और मंत्री को रिपोर्ट देंगे। इससे विधायक व जल बोर्ड के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित हो सकेगा। बैठक के बाद उन्होंने कहा, समर एक्शन प्लान पूरी तरह से तैयार है। स्थिति के आकलन के लिए दो से तीन दिन में अधिकारियों के साथ बैठक होती है।दिल्ली में कई स्थानों पर जल स्तर और उसकी गुणवत्ता ठीक है। उन स्थानों पर ट्यूबवेल लगाकर पानी की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। आवश्यकता अनुसार टैंकर की व्यवस्था और उनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। प्रत्येक टैंकर में जीपीएस होगा, जिससे कि उसकी निगरानी हो सके।

Breaking News:

Recent News: