Tiranga Times

Banner Image

जेल में साहिल ने बदला लुक, ढाई फीट लंबे बाल कटवा कर अब रखा ऐसा स्टाइल... पहचानना हो जाएगा मुश्‍क‍िल

जेल में साहिल ने बदला लुक, ढाई फीट लंबे बाल कटवा कर अब रखा ऐसा स्टाइल... पहचानना हो जाएगा मुश्‍क‍िल
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 26, 2025

सौरभ की बेरहमी से हत्या के बाद देश-दुनिया में चर्चाओं में आए रहस्यमय किरदार साहिल ने जेल में नया पैतरा सामने आया है। उसने अपना पुराना लुक बदल लिया है। वीडियो व तस्वीरों में मुस्कान संग सिर पर जटा रूपी बालों की पोटली को उसने अलविदा कह दिया है। साहिल ने जेल में अब फौजी स्टाइल अपनाई है।
जेल पहुंचते ही उसने जेल अधिकारियों से बाल कटवाने की इच्छा जताई। जेल प्रशासन ने नाई बुलाकर उसके बाल कटवा दिए। बाल व दाड़ी कटवाने के बाद साहिल की बनी आम पहचान पूरी तरह बदल गई है। ऐसे में उसे बाहर का कोई आदमी शायद ही पहचान पाए। जेल प्रशासन ने साहिल के बाल कटवाने व छोटे-छोटे बाल रखने की पुष्टि की है। कहा, जेल में उसे अनुशासन का हवाला दिया तो उसने खुद ही बाल कटवाने की इच्छा जताई थी।सौरभ की हत्या के बाद साहिल-मुस्कान इस समय सुर्खियों में है। लोग दिल भरकर दोनों को कोस रहे हैं, भला-बुरा कह रहे हैं। जेल की चार दीवारी में सींखचों के पीछे मौजूद बड़ी संख्या भी इससे अछूती नहीं है। जेल सूत्रों की माने तो मुस्कान को लेकर महिला बंदियों में भी खासा गुस्सा है। उन्हें अन्य महिला बंदियों से अलग रखा गया है, लेकिन उससे कोई बात करने का प्रयास भी नहीं कर रहा है।
बैरक के बाहर से निकलने वाली महिला बंदियों को मुस्कान देखती रहती है। उसकी सुरक्षा में दो महिला वार्डन को रखा गया है। ऐसा ही हाल साहिल का है। बंदियों के गुस्से को देखते हुए उसे सुरक्षित रखना जेल प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। दो बंदी रक्षक के अलावा लंबरदार (सजायाप्ता कैदी जो सुरक्षा में जेल प्रशासन की मदद करते हैं) को भी लगाया गया है।

Breaking News:

Recent News: