Tiranga Times

Banner Image

तीन दिन पहले जहाज से लापता हो गया था मर्चेंट नेवी कर्मचारी, अब अरब सागर में मिली लाश

प्राथमिक जानकारी के अनुसार उस शख्स की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण साफ हो सकेगा
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 10, 2025

मर्चेंट नेवी के जहाज से लापता हुए कर्मचारी की लाश अरब सागर में मिली है. वह सोमवार की रात को जहाज से अचानक लापता हो गए थे. गुरुवार को मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.  

मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कर्मचारी का शव अरब सागर में मिला है. गुरुवार को पुलिस अफसर ने पीटीआई को बताया कि मृतक कर्मचारी की पहचान राजस्थान के रहने वाले सुनील पचर के तौर पर हुई है. सुनील पिछले साल नवंबर से मर्चेंट नेवी के जहाज पर अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे.पुलिस ऑफिसर ने आगे बताया कि सोमवार की रात सुनील अपने जहाज के डेक पर सो गए थे और उसके बाद में उनका पता नहीं चल पाया. इसके बाद जहाज पर उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. तब उनके सहकर्मियों ने मुंबई के येलो गेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस के मुताबिक, बुधवार को कुछ स्थानीय लोगों ने ससून डॉक इलाके में समुद्र में एक लाश तैरते हुए देखी और पुलिस को इस बात की सूचना दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोपहर में उस लाश को बरामद कर लिया. मृतक की पहचान सुनील पचर के रूप में हुई.

प्राथमिक जानकारी के अनुसार उस शख्स की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण साफ हो सकेगा. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाश को आगे की जांच के लिए सेंट जॉर्ज अस्पताल भेज दिया गया है.

Breaking News:

Recent News: