संवाद सूत्र , मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगाव-जैंतगढ़ मुख्य सड़क के गाड़ासाई और डोंगाबुरु के बीच बोलेरो के असंतुलित होकर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार की सुबह यह जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।बता दें कि चतरीसाई निवासी गांगी पिगुंवा की पुत्री की शादी ओड़िशा राज्य क्योंझर थाना झोंपरा में हुई थी। शुक्रवार को चतरीसाई गांव से तीन गाड़ी गईं थीं। तीनों गाड़ी वापस हो रही थी, जिसमें एक गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई। खराब गाड़ी में सवार लोग ओड़िशा से बोलेरो बुक करके वापस लौट रहे थे।
