Tiranga Times

Banner Image

प्रयागराज महाकुंभ में जबरदस्त भीड़, कई जिलों में जाम की स्थिति, अखिलेश ने  योगी सरकार से की बड़ी मांग

प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि स्थिति संभालना चुनौती बन गई है. यहां एसपी, पुलिस और पैरामिलिट्री जवान भी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए है.
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 10, 2025

प्रयागराज महाकुंभ में इस समय जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है. प्रयागराज शहर पूरी तरह से जाम है. शहर की सीमाओं पर कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है. आस-पास के जिलों में भी भारी जाम देखने को मिल रहा है. प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने जिलों में सड़कों पर उतर गए हैं और स्तिथि संभालने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर बड़ा बयान दिया है और योगी सरकार से बड़ी मांग की है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर कहा,  प्रयागराज महाकुंभ में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत आपातकालीन व्यवस्था की जाए. हर तरफ़ से जाम में भूखे, प्यासे, बेहाल और थके तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टि से देखा जाए. आम श्रद्धालु क्या इंसान नहीं है?टोल मुक्त किया जाए- अखिलेश यादव
इसी बीच सपा चीफ अखिलेश यादव ने महाकुंभ के अवसर पर वाहनों को टोल फ्री किए जाने की भी मांग की. उन्होंने लिखा, महाकुंभ के अवसर पर उप्र में वाहनों को टोल मुक्त किया जाना चाहिए, इससे यात्रा की बाधा भी कम होगी और जाम का संकट भी. जब फ़िल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?महाकुंभ की वजह से कई जिलों में भारी जाम
बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में यात्री भारी संख्या में कई जिलों से होते हुए पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रयागराज के आस-पास कई जिलों में भारी जाम लग गया है. कौशांबी के कोखराज बाईपास पर डायवर्जन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि स्थिति संभालना चुनौती बन गई है. यहां एसपी, पुलिस और पैरामिलिट्री जवान भी ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए है.

दूसरी तरफ मिर्जापुर में प्रयागराज जनपद से जुड़े सड़कों पर भारी ट्रैफीक जाम लगा हुआ है. मिर्ज़ापुर-प्रयागराज मार्ग पर भारी ट्रैफिक  जाम की स्थिति बनी हुई है. मिर्ज़ापुर-औराई मार्ग और मिर्ज़ापुर-गोपीगंज मार्ग पर भारी संख्या में गाड़ियां जाम में फंसी हैं. -हजारो की संख्या में गाड़िया सड़कों पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

Breaking News:

Recent News: