कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक युवती के साथ सड़क पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस मामले में विवादित बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि बड़े शहरों में यहां-वहां ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है... वह कानून के मुताबिक की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मामला
साउथ ईस्ट बेंगलुरु की डीसीपी सारा फातिमा ने बताया कि सद्दुगुंटेपल्या के पास सड़क पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 75, 78 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
