Tiranga Times

Banner Image

महाकुंभ का आखिरी स्नान: संगम तट पर आस्था का 'ज्वार', सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ का आखिरी स्नान: संगम तट पर आस्था का 'ज्वार', सवा करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 27, 2025

महाशिवरात्रि पर्व पर संगम तट पर आस्था का उमड़ता ज्वार दिखा तो उल्लास और उमंग की लहरें भी। शाम चार बजे तक 1 करोड़ 32 लाख श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। स्नान का क्रम रात 12 बजे से आरंभ हो गया था। संगम सहित समस्त गंगा घाटों पर स्नान चल रहा है। पौष पूर्णिमा से अब तक महाकुंभ में करीब 65 करोड़ श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं।
महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है। आस्था, त्याग व समर्पण के केंद्र तीर्थराज प्रयाग में भक्ति की अद्भुत बयार बही। पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी ''संगम'' तट पर माहभर से श्रद्धालुओं की आस्था हिलोरे मार रही है। 
संगम और गंगा का हर छोर, हर घाट उसका साक्षी बना। सुविधा की चिंता न किसी से कोई आस। हर कोई महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने की लालसा से तीर्थराज पहुंचा।
महाकुंभ के आखिरी स्नान की कुछ तस्वीरें देखिये-

Breaking News:

Recent News: