Tiranga Times

Banner Image

मुझे भी नहीं सोचना', चेहरे पर मुस्कान लिए Yashasvi Jaiswal के सामने अन्नया पांडे ने जाहिर की ये ख्वाहिश

मुझे भी नहीं सोचना', चेहरे पर मुस्कान लिए Yashasvi Jaiswal के सामने अन्नया पांडे ने जाहिर की ये ख्वाहिश
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 7, 2025

क्रिकेटरों और बॉलीवुड सितारों के बीच पिछले कुछ सालों में बहुत अच्छी दोस्ती देखने को मिली है। भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड का साथ बहुत पुराना रहा है। अब तक हमें दोस्ती और रिश्तों के कई उदाहरण भी देखने को मिले हैं। विराट कोहली, युवराज सिंह, हरभजन सिंह और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी की है।यशस्वी जायसवाल का वीडियो वायरल (Ananya Panday and Yashasvi Jaiswal Video Viral)
हाल ही में एक कार्यक्रम में अनन्या पांडे और यशस्वी जायसवाल अन्य युवा खिलाड़ियों के साथ मौजूद थे। दोनों सितारों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान शेयर करते हुए बताया कि वे दबाव से कैसे निपटते हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में अनन्या पांडे यशस्वी जायसवाल से किसी ऐसी खबर या घटना के बारे में पूछती हुई दिखाई दे रही हैं जिसने उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित किया है, जिस पर भारतीय क्रिकेटर ने बड़े आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।यशस्वी जायसवाल से पूछा गया सवाल
यशस्वी जायसवाल ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह ऐसी चीजों के बारे में नहीं सोचते हैं। बॉलीवुड स्टार ने तुरंत जवाब दिया कि वह चाहती हैं कि वह भी उनकी तरह हों क्योंकि वह भी नकारात्मक चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहती हैं। यशस्वी जायसवाल का साफ कहना था कि वो अपना पूरा फोकस अपने खेल पर देने का काम करते हैं और बाहरी चीजें उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करती हैं।अन्नया पांडे ने जाहिर की ये ख्वाहिश
यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वह उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करते हैं जिन्हें वह नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका सारा ध्यान इस बात पर है कि वह क्या करना चाहते हैं और कैसे सुधार कर सकते हैं। जायसवाल ने कहा कि वो दूसरे क्या कहते हैं, इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते। इस पर अन्नया पांडे ने जवाब दिया कि वो भी इन चीजों के बारे में नहीं सोचना चाहती हैं।

Breaking News:

Recent News: