Virat Kohli Anushka Sharma Alibuag House: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिलहाल ग्लैमर की चकाचौंध के दूर लंदन में अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। इसके साथ ही विराट अनुष्का अब अध्यातम की ओर भी काफी झुके दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच अब कपल को लेकर एक और गुड न्यूज़ सामने आई है।
दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने नए घर का गृह प्रवेश करने वाले हैं। पावर कपल का ये घर अलीबाग में हैं। कुछ समय पहले ही विराट अनुष्का ने इस लग्जरी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराई थी। अब इसके गृहप्रवेश की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। पूजा का सामान ले जाते लोगों को पैपराजी ने स्पॉट किया।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का और विराट कोहली के अलीबाग मेंशन की कीमत 13 करोड़ रुपये है। इसे ग्लोबली फेम स्टीफन एंटोनी ओल्म्सडाहल ट्रूएन आर्किटेक्ट्स (एसएओटीए) द्वारा डिजाइन किया गया है।
विराट और अनुष्का का ये विला 10,000 स्कावयर फुट में फैला हुआ है और इसमें प्राचीन पत्थर, विदेशी इतालवी संगमरमर, रॉ ट्रैवर्टीन और टर्किश लाइमस्टोन जैसे नेचुरल मैटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। घर को हाई सीलिंग और ओपन लेआउट के साथ डिजाइन किया गया है।
