Tiranga Times

Banner Image

शिव भक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, Amitabh Bachchan से लेकर Adah Sharma तक, सेलेब्स ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

शिव भक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, Amitabh Bachchan से लेकर Adah Sharma तक, सेलेब्स ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 27, 2025

Mahashivratri 2025: बॉलीवुड के काफी एक्टर्स भगवान शिव के भक्त हैं। भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित इस दिन पर फिल्म सितारों ने भी खास अंदाज अपना प्यार दिखाया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय से लेकर सोहा अली खान समेत कई सेलेब्स के पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। आइए एक नजर इन पोस्ट पर डालते हैं।
अभिषेक बच्चन
महाशिवरात्रि के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने सभी को शुभकामनाएं दीं. बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, ओम नमः शिवाय, आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।' उनके अलावा सिंगर कैलाश खेर ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रुद्राक्ष की माला पहने और साथ में डमरू लिए ध्यान लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जो नाथों के नाथ कहाए, याचक भूति बेल चढ़ाते। जातक झूम-झूम के गाते ओमकारा, ओमकारा।'
एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर हर महादेव, शुभ महाशिवरात्रि।' बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भी फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं! हर हर महादेव।'

Breaking News:

Recent News: