Tiranga Times

Banner Image

स्टोर रूम में बुलाकर साड़ी की पिन खोलता और …… बेबस महिलाएं, 2000 अश्लील वीडियो..

  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: May 1, 2024

कर्नाटक की सियासत में एक सेक्स स्कैंडल ने इनदिनों भूचाल ला दिया है. यह मामला देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार से जुड़ा है. उनके बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्जवल रेवन्ना पर आरोर लगा है कि उन्होंने सैकड़ों महिलाओं का शारीरिक शोषण किया है

कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले में, पीड़िताओं में से एक ने घटना के बारे में अपनी आपबीती साझा की है। पीड़िता रेवन्ना के घर में रसोइया का काम करती थी। उन्होंने प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को एफआईआर में बताया, “छह महिला स्टाफ सदस्यों वाले घर में, जब भी प्रज्वल रेवन्ना घर लौटते थे तो हमें डर सताता था। यहां तक कि पुरुष सहकर्मियों ने भी हमें सावधानी बरतने के लिए आगाह किया था।”

क्या लगाया महिला ने आरोप

महिला का आरोप है कि परेशान पिता-पुत्र अक्सर महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न करते थे। “जब भी (एचडी) रेवन्ना की पत्नी वहां नहीं होती थी, वह महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाता था और फल देते समय उन्हें छूता था। वह साड़ी की पिन निकाल देता था और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था।” पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रज्वल ने वीडियो कॉल पर उनकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

शिकायतकर्ता ने कहा, “बार-बार कॉल करने के बाद मेरी बेटी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।” पीड़िता ने कहा कि कथित अश्लील वीडियो विवाद के बाद उसने शिकायत करने का फैसला किया.

एक सफेदपोश बाप-बेटे की जोड़ी, अनगिनत मासूम और बेबस लड़कियां और 3000 अश्लील वीडियो वाला पेन ड्राइव…कर्नाटक की सियासत में जिस कहानी ने इन दिनों भूचाल ला दिया है, उसका लब्बोलुआब कुछ यही है. यह मामला देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार से जुड़ा है. निशाने पर खुद देवेगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना और उनके पोते प्रज्जवल रेवन्ना हैं. उन पर अपने ही घर में ना सिर्फ अनगिनत लड़कियों के साथ यौन शोषण करने, बल्कि उनका अश्लील वीडियो बना कर उन्हें डराने-धमकाने का सनसनीखेज इल्जाम लगा है. उनके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

यह मामला हाई प्रोफाइल है. यौन शोषण का शिकार हुई लड़कियों की तादाद अब तक साफ नहीं है, जबकि करीब 3 हजार अश्लील वीडियोज सामने आ चुके हैं. ऐसे में इस मामले के सामने आते ही राज्य सरकार ने एक एसआईटी बना कर इसकी तफ्तीश शुरू कर दी है, लेकिन जैसा कि अक्सर ऐसे बड़े मामलों में होता है. स्कैंडल के लाइमलाइट में आते ही केस का किंगपिन यानी इल्ज़ामों के घेरे में मौजूद प्रज्जवल रेवन्ना देश छोड़ कर फरार हो चुका है. बताया जा रहे है कि वो इस वक्त जर्मनी में हैं. अब सवाल ये है कि इस चुनावी मौसम में आखिर इस ‘महा सेक्स-स्कैंडल’ का खुलासा कैसे हुआ?

Breaking News:

Recent News: