Tiranga Times

Banner Image

यूपी में मदरसा घोटाला: 42 मदरसा प्रबंधक फंसे करोड़ों का खेल, एसआईटी जांच ने खोली पोल;

यूपी में 89 मदरसों को मनमानी ढंग से मान्यता दी गई। 10 करोड़ रुपये वसूले गए। खुलासे से अफसरों के होश उड़ गए।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 30, 2025

यूपी में मदरसा घोटाला: 42 मदरसा प्रबंधक फंसे  करोड़ों का खेल, एसआईटी जांच ने खोली पोल;  

यूपी में 89 मदरसों को मनमानी ढंग से मान्यता दी गई। 10 करोड़ रुपये वसूले गए। खुलासे से अफसरों के होश उड़ गए। दो जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत 47 पर रिपोर्ट की संस्तुति की गई है। गैर मुस्लिम मदरसा संचालक को भी लाभ दिया गया। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मदरसों की मंजूरी और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़ा घोटाला सामने आया है। विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में मिर्जापुर में 89 मदरसों की मंजूरी में गंभीर गड़बड़ियां मिली हैं। इन्हें पहले फर्जी ढंग से मान्यता दी गई। बाद में मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत यहां तैनात शिक्षकों को बिना सत्यापन के अवैध रूप से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया गया। एसआईटी की जांच रिपोर्ट में 42 मदरसा प्रशासकों के साथ-साथ मिर्जापुर में तैनात रहे तीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। रिपोर्ट में मिर्जापुर के दो तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, दो क्लर्क, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और 42 मदरसा प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा एक अन्य तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर 2017 में बिना सत्यापन के डिजिटल हस्ताक्षरों के माध्यम से मदरसों को लॉक करने और लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की गई है।  वर्ष 2020 में निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण की सिफारिश पर मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। अल्पसंख्यक कल्याण की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने बताया कि एसआईटी की रिपोर्ट मिली है। इसका परीक्षण कराया जा रहा है।

 

मिर्जापुर में एसआईटी की जांच में खुलासा...

जांच में यह भी पता चला कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मदरसों के प्रशासकों के साथ मिलीभगत करके सरकारी आदेशों और उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 का उल्लंघन किया। अधिनियम के अनुसार कोई भी गैर मुस्लिम द्वारा स्थापित या संचालित मदरसे विधि मान्य नहीं होंगे, लेकिन एक मदरसे के संचालक को मुस्लिम न होने पर भी योजना का लाभ दिया गया। 
 


मानकों को ताक पर रखकर मदरसों को अस्थायी मंजूरी दी गई। इन मदरसों के रिकॉर्ड की उचित जांच किए बिना ही शिक्षकों के वेतन के लिए बजट मांगा गया और कुछ ऐसे मदरसों को भी भुगतान कर दिया गया, जिनके लिए बजट स्वीकृत नहीं किया गया था।

Breaking News:

Recent News: