Tiranga Times

Banner Image

छात्र को चाकू मारा, हालत गंभीर- छह मनबढ़ों ने कॉलेज में घुसकर किया बेखौफ हमला

बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक छात्र इसी कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि अन्य बाहरी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह छात्रों के दो गुटों मेंं हुई मारपीट की पुरानी घटना है।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 23, 2025

छात्र को चाकू मारा, हालत गंभीर- छह मनबढ़ों ने कॉलेज में घुसकर किया  बेखौफ हमला

बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक छात्र इसी कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि अन्य बाहरी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह छात्रों के दो गुटों मेंं हुई मारपीट की पुरानी घटना है। वहीं, कुछ सूत्रों का कहना है कि मामला जाति विशेष से संबंधित एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट से भी जुड़ा हो सकता है। गगहा थाना क्षेत्र के सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम में सोमवार को इंटरमीडिएट के एक छात्र ने अपने बाहरी साथियों के साथ मिलकर 11वीं के छात्र विपुल पर चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर जुटे शिक्षकों ने छह हमलावरों को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल विपुल को पीएचसी कौड़ीराम भिजवाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पकड़े गए छह हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। बताया जा रहा है कि वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के बघराई गांव निवासी सुनील जायसवाल का बेटा विपुल सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। सोमवार को मध्याह्न अवकाश के दौरान वह कॉलेज के बरामदे के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मेन गेट से छह मनबढ़ कॉलेज परिसर में घुस आए और विपुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विपुल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी पीठ और दाहिने हाथ में कई जगह चाकू के गंभीर घाव हैं। इस दौरान पहुंचे शिक्षकों ने साहस दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ लिया जबकि काॅलेज के बाहर खड़े उनके साथी भाग गए। सूचना मिलने पर गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

 

आरोपी छात्र कॉलेज का, अन्य बताए जा रहे बाहरी
बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक छात्र इसी कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि अन्य बाहरी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह छात्रों के दो गुटों मेंं हुई मारपीट की पुरानी घटना है। वहीं, कुछ सूत्रों का कहना है कि मामला जाति विशेष से संबंधित एक पुराने इंस्टाग्राम पोस्ट से भी जुड़ा हो सकता है।

पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में छात्र के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिए गए हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।

 

छात्र बोला- दो दिन पहले बचाया था गांव के युवक को, तभी से दुश्मनी पाल रखी थी
छात्र विपुल जायसवाल ने बताया कि दो दिन पहले उसके गांव के रहने वाले एक लड़के को कुछ लोग पीट रहे थे। उसने बीच-बचाव कर लड़के को बचा लिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। विपुल ने बताया कि सुबह से करीब 50 की संख्या में मनबढ़ कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर खड़े थे।

जैसे ही मेन गेट खुला, पांच-छह युवक अंदर घुस आए जबकि बाकी बाहर ही खड़े रहे। हमलावर धनौरा और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। छात्र का आरोप है कि हमलावर सिर्फ चाकू ही नहीं, तमंचा लेकर भी आए थे। मध्याह्न अवकाश के दौरान जैसे ही वह बरामदे के बाहर निकला, हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। 

Breaking News:

Recent News: