Tiranga Times

Banner Image

Aamir Khan को Ranbir Kapoor ने गलती से बोल दिया Singh, गुस्से से लाल हुए एनिमल एक्टर ने कहा- 'बुड्ढा सठिया गया'

Aamir Khan को Ranbir Kapoor ने गलती से बोल दिया Singh, गुस्से से लाल हुए एनिमल एक्टर ने कहा- 'बुड्ढा सठिया गया'
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 12, 2025

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आमिर खान की मजाकिया अंदाज में लड़ाई दिखाई गई है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस विज्ञापन में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह जैसे जाने माने क्रिकेटर कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के साथ मनोरंजन का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो की ओपनिंग में ऋषभ पंत आमिर खान से गुजारिश करते हैं कि वो रणबीर कपूर के साथ उनकी एक फोटो खिंचवा दें। आमिर अपने स्टाइल में कहते हैं कि अरे फोटो क्या पप्पी ही दे देगा। अपना ही बच्चा है, आजा। इसके बाद वो ऋषभ पंत को लेकर रणबीर कपूर के पास जाते हैं।माहौल तब अचानक बदल जाता है जब आमिर गलती से रणबीर कपूर को रणबीर सिंह कह देते हैं। इससे माहौल में अजीब सी स्थिति पैदा हो जाती है और रणवीर कपूर चिढ़ जाते हैं। वे कहते हैं,“तुम्हारी पीढ़ी का सबसे बड़ा स्टार-रणबीर... सिंह ” इसके बाद रणबीर कपूर और नाराज हो जाते हैं। रोहित शर्मा तुरंत आमिर को सही करने के लिए आगे आते हैं, कहते हैं,“सिंह नहीं सर... कपूर, कपूर। इसे हंसी के साथ टालते हुए, आमिर कहते हैं, “एक ही बात है यार... दोनों हैंडसम मुंडे हैं।”

Breaking News:

Recent News: