फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट में रहते हैं। तीन शादियों के लिए ट्रोलिंग हो या फिर दो पत्नियों के साथ तालमेल बिठाना हो, अरमान मलिक किसी न किसी वजह से हेडलाइंस में छाए रहते हैं। हाल ही में, उनकी दूसरी पत्नि कृतिका मलिक ने खुलासा किया है कि उनके बेटे को एक गंभीर बीमारी हो गई है।चार बच्चों के पिता हैं। पहली पत्नी पायल से उन्हें तीन बच्चे हैं और दूसरी पत्नी कृतिका से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम जैद है। बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकीं कृतिका ने एक हालिया व्लॉग के जरिए खुलासा किया है कि उनके नन्हे बेटे को एक गंभीर बीमारी हो गई है।
अरमान-कृतिका के बच्चे को हुई गंभीर बीमारी
दरअसल, अरमान और कृतिका के बेटे को रिकेट्स (सूखा रोग) हो गया है। इस बीमारी में बच्चों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। यह विटामिन डी की कमी के कारण होता है। कृतिका ने एक हालिया व्लॉग में कहा, "जब जैद 19 महीने का था, तब हमने पहली बार टेस्ट करवाया था और उस वक्त वह बिल्कुल सही था। लेकिन अब रिपोर्ट्स में पता चला है कि उसे रिकेट्स (सूखा रोग) है। मुझे नहीं पता कि क्या करना है। इतने लोग गलत-गलत कमेंट्स करते हैं तो दिमाग में वो सारी चीजें चलती हैं। आप लोगों के कमेंट्स बहुत गंदे होते हैं।"पहली पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
कृतिका के बेटे जैद की बीमारी का जानकर अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक टूट गई हैं। वह फूट-फूटकर रोईं और इसका जिम्मेदार ट्रोल्स को ठहराया है। पायल ने व्लॉग में कहा, "आप हमें लाख बद्दुआ दे दो, हम अपने ऊपर ले सकते हैं। जिसने जो किया है उसकी सजा उसको दो, हमारे बच्चों पर क्यों थोप रहे हो?"
