Tiranga Times

Banner Image

Aryan Khan की डेब्यू वेब सीरीज में बॉलीवुड के दो बेरहम खलनायकों की हुई एंट्री, अलग अवतार में दिखेंगे दोनों

Aryan Khan की डेब्यू वेब सीरीज में बॉलीवुड के दो बेरहम खलनायकों की हुई एंट्री, अलग अवतार में दिखेंगे दोनों
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: April 7, 2025

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन बतौर एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर के रूप में। कुछ समय पहले ही SRK ने आर्यन की डेब्यू सीरीज का एलान किया था। अब इस वेब सीरीज में दो बॉलीवुड स्टार्स की एंट्री हुई है जो बड़े पर्दे पर अपनी खलनायिकी के लिए जाने जाते हैं। 
पहली वेब सीरीज बैडएस ऑफ बॉलीवुड (Badass of Bollywood) की घोषणा इसी साल फरवरी में नेटफ्लिक्स के इवेंट में की गई थी। शाह रुख खान ने सीरीज की पहली झलक भी दिखाई थी। निर्देशन के रूप में करियर शुरू कर रहे आर्यन कैमरे के पीछे कितने सख्त हैं, इसका नजारा भी दिखा था। अब उन्होंने अपनी सीरीज को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए दो एक्टर्स की एंट्री करवाई है।

Breaking News:

Recent News: