Tiranga Times

Banner Image

Bihar Politics: 'जितनी बार बिहार आएंगे, NDA को होगा फायदा', डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर कसा तंज

Bihar Politics: 'जितनी बार बिहार आएंगे, NDA को होगा फायदा', डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी की पदयात्रा पर कसा तंज
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: April 7, 2025

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने एक दिन के निर्धारित कार्यक्रम में आज नवादा जिले में अलग-अलग जगहों पर पहुंच रहे हैं।
हिसुआ में प्रेस वार्ता के बाद वह खनवां होते हुए सिरदला के लौंद पहुंचेंगे। वह अभी हिसुआ से निकल गए हैं। सिरदला प्रखण्ड के लौंद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
जितनी बार बिहार आएंगे होगा फायदा
नवादा में प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की बिहार पद यात्रा पर भी तंज कसा। सम्राट चौधरी ने कहा कि वह जितनी पदयात्रा करेंगे, जितनी बार बिहार आएंगे, उतना ही हमारी एनडीए सरकार को फायदा होगा। हम उतनी अधिक सीटों से चुनाव जीतेंगे।डिप्टी सीएम ने कहा कि वह जिस भी राज्य में गए हैं, वहां भाजपा और मजबूत होकर चुनाव जीती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कोई और मुद्दा तय करना चाहिए था। लगता है उन्हें लिखकर देने में कुछ गलती हुई है।
इस पद यात्रा से उन्हें कोई लाभ नहीं होने वाला है। उल्टे भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में मजबूत सरकार देश के विकास को गति देने में निरंतर लगी हुई है।

Breaking News:

Recent News: