Tiranga Times

Banner Image

BPSC Teacher: स्कूल में शराब पीते बीपीएससी शिक्षक का वीडियो वायरल, डीईओ ने किया सस्पेंड

BPSC Teacher: स्कूल में शराब पीते बीपीएससी शिक्षक का वीडियो वायरल, डीईओ ने किया सस्पेंड
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: April 3, 2025

जिले के गांधी उच्च विद्यालय परिहार के बीपीएससी शिक्षक की करतूत का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने उक्त शिक्षक को निलंबित कर दिया है। वायरल तस्वीर में शिक्षक बरकत अली स्कूल के एक कमरे में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं।
टेबल पर भूंजा व अन्य खाद्य सामग्री रखी है तो ग्लास में रंगीन पेय पदार्थ है। दूसरी तस्वीर में बकरत अली ग्लास में रखे रंगीन पेय पदार्थ का सेवन करते नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार ने डीईओ को आवेदन व फोटो देते हुए इसकी शिकायत की।
इनके विरुद्ध कमांड एंड कंट्रोल पोर्टल बिहार पटना पर 20 मार्च 2025 को की गई शिकायत की गई थी। इस मामले में डीईओ को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।पोर्टल पर मिली शिकायत में उक्त शिक्षक पर विद्यालय परिसर में मदिरा पान करने, विद्यालय की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने एवं दबंगई कर विद्यालय के वातावरण को दूषित करने का आरोप है। डीईओ ने गत एक अप्रैल को उक्त शिक्षक को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Breaking News:

Recent News: