एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज, 15 फरवरी, 2025 से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में करीब 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने जा रहे हैं। परीक्षा के लिए पूरे देश भर में 7,842 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। साथ ही, पहले दिन, दसवीं कक्षा में इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) का पेपर होगा। वहीं, बारहवीं कक्षा में परीक्षा की शुरुआत एंटरप्रेन्योरशिप सब्जेक्ट से होगी। आइए जानते हैं एग्जाम से जुड़ी अन्य बड़ी अपडेट।1- सीबीएसई बोर्ड की ओर से दसवीं परीक्षा में कुल 24,12,072 छात्र-छात्राएं एक रिपोर्ट के अनुसार 84 विषयों में परीक्षा देंगे। कक्षा 12 में करीब 17,88,165 स्टूडेंट्स 120 विषयों में परीक्षा देंगे।
2- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जो कि सुबह 10.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे के बीच तक कंडक्ट कराई जाएगी।
