एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दर्शकों में भले ही सलमान खान की 'सिकंदर' देखने की बेकरारी कितनी भी हो, लेकिन इस बीच विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'छावा' (Chhaava Collection) का क्रेज बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। 14 फरवरी 2025 में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर और दिनेश विजन की ऐतिहासिक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 41 दिन बुधवार को पूरे हो चुके हैं। हालांकि, विक्की कौशल की ये फिल्म सिंहासन छोड़ने का नाम नहीं ले रही है। छावा एक महीना बीत जाने के बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है। मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाली छावा ने बुधवार को कितना बिजनेस किया और 'सिकंदर' के खुमार के बीच अब विक्की कौशल की फिल्म कौन सा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं, चलिए जानते हैं पूरी डिटेल:
बुधवार को छावा के खाते में आए इतने करोड़ रुपए
छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी बताती छावा के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने हिंदी के अलावा साउथ ऑडियंस के लिए तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया। खास बात ये है कि वहां पर भी फिल्म का रिस्पांस काफी अच्छा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत करने वाली छावा पर 41वें दिन भी खूब नोट बरसे।
