एक ही चिता पर हुआ दंपती का अंतिम संस्कार, शादी के 22 दिन में ही ढह गया सपनों का जीवन प्रेमियों का अंत
सीतापुर में एक ही चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान हर आंख नम दिखी। शादी के 22 दिन में ही उनके सपनों जीवन ढह गया। दोनों ने महामाई मंदिर में 22 दिन पहले प्रेम विवाह किया था। यूपी के सीतापुर में सोमवार को एक ही चिता पर दंपती का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव में मातम पसरा रहा। 22 दिन पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। लेकिन, इतने कम समय में ही उनके सपनों का जीवन ढह गया। जिस जगह दोनों ने सात फेरे लिए थे, वहीं पर पेड़ की डाल से दोनों के शव लटके मिले थे। मामला हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला गांव का है। यहां रविवार को महामाई मंदिर के पास जंगल में दंपती की लाशें मिली थीं। इनकी पहचान खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई थी। यह लोग लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के रहने वाले थे। बताया गया कि खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले ही शादी की थी। जिस महामाई मंदिर के पास उनकी लाशें मिली थीं, 6 दिसंबर को इसी महामाई मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे।
