Tiranga Times

Banner Image

DC vs LSG Pitch: खूब लगेंगे चौके-छक्‍के या फिर विकेटों की होगी पतझड़? जानें विशाखापत्‍तनम की पिच से किसे मिलेगी मदद

DC vs LSG Pitch: खूब लगेंगे चौके-छक्‍के या फिर विकेटों की होगी पतझड़? जानें विशाखापत्‍तनम की पिच से किसे मिलेगी मदद
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 24, 2025

अक्षर पटेल के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स सोमवार को आईपीएल 2025 के चौथे मैच में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स से भिड़ेगी। यह मुकाबला विशाखापत्‍तनम के डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे मैच का लाइव एक्‍शन शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले होगा। ऋषभ पंत को मेगा नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था और पहले ही मुकाबले में विकेटकीपर बल्‍लेबाज अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्‍ली कैपिटल्‍स के सामने होंगे।
वहीं दो साल लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्‍तानी करने वाले केएल राहुल अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा हैं। राहुल दिल्‍ली के प्रमुख खिलाड़‍ियों में से एक हैं और अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ वो धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब होंगे। वैसे यह देखना दिलचस्‍प होगा कि राहुल पहले मैच में हिस्‍सा लेंगे या नहीं।दरअसल, राहुल की पत्‍नी आथिया शेट्टी गर्भवती हैं और पहले बच्‍चे को जन्‍म देने वाली हैं। इस खास मौके पर राहुल अपनी पत्‍नी के साथ रहना चाहते हैं। इसलिए यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि वो पहले मैच में उपलब्‍ध रह पाएंगे या नहीं।

Breaking News:

Recent News: