Tiranga Times

Banner Image

Delhi CM Oath Ceremony: 50 फिल्मी सितारे, बड़े उद्योगपति सहित ये मेहमान होंगे शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Delhi CM Oath Ceremony: 50 फिल्मी सितारे, बड़े उद्योगपति सहित ये मेहमान होंगे शामिल, देखें पूरी लिस्ट
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 19, 2025

दिल्ली में नए मुख्यमंत्री का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा की 27 वर्षों बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी हुई है, इसलिए शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाया जाएगा।20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता सहित वीआईपी गेस्ट शामिल होंगे।हरियाणा व महाराष्ट्र में हुए शपथ ग्रहण समारोह की तरह यहां भी राजग की एकजुटता दिखेगी। उसी दिन राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक भी हो सकती है। भाजपा को इस बार 70 में से 48 सीटें मिली है। 19 फरवरी को विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है। राष्ट्रीय नेतृत्व पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेगा।
मुख्यमंत्री के साथ और कौन लेगा शपथ?
पर्यवेक्षक की उपस्थिति में होने वाली बैठक में विधायक दल अपना नेता चुनेगा। उसके बाद सभी विधायक और सांसद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ राजनिवास जाकर एलजी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 20 फरवरी को शाम साढ़े चार बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री और छह मंत्री शपथ लेंगे।राजधानी में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए ऐतिहासिक रामलीला मैदान तैयारियां शुरू हुई। हरीश कुमार
राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और तरुण चुघ को इस आयोजन का दायित्व दिया गया है। इन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली। रामलीला मैदान में सोमवार सुबह से पूर्व महापौर जय प्रकाश की देखरेख में तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने बताया कि समारोह स्थल पर दो मंच बनाए जाएंगे।
समारोह में कितने लोग होंगे शामिल?
एक पर सीएम व मंत्रियों के साथ ही प्रधानमंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता होंगे। दूसरे मंच पर अन्य नेताओं को स्थान दिया जाएगा। समारोह में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। 50 हजार से अधिक कुर्सी लगाई जाएंगी। राजघाट व माता सुंदरी कालेज के पास बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।
समारोह में राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उपमुख्यमंत्रियों के साथ ही सभी सांसदों व वरिष्ठ नेता, विधानसभा चुनाव में योगदान देने वाले दूसरे राज्यों से संबंधित विस्तारक व प्रचार करने वाले नेताओं, दिल्ली के 250 धार्मिक स्थलों के प्रतिनिधियों, दिल्ली के बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपा पदाधिकारी, आप व कांग्रेस के प्रमुख नेता, झुग्गी बस्तियों में विभिन्न समाज के प्रधान, सफाईकर्मी, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 50 से ज्यादा वीआईपी नेता शामिल होंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता शामिल होंगे। समारोह से पहले संगीत और गीतों से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। समारोह में करीब 30,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में आरएसएस के नेता, आध्यात्मिक धर्म गुरु भी शामिल होंगे। उद्योगपतियों, कार्यक्रम में शामिल होने वाली मशहूर हस्तियों, दिल्ली विधानसभा चुनाव में तैनात अन्य राज्यों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में लाडली बहना, दिल्ली के किसान और करीब 30,000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

Breaking News:

Recent News: