Tiranga Times

Banner Image

IND vs NZ: Anushka Sharma ने Rohit Sharma के बेटे के साथ जमकर की मस्‍ती, वायरल हो गया क्‍यूट Video

IND vs NZ: Anushka Sharma ने Rohit Sharma के बेटे के साथ जमकर की मस्‍ती, वायरल हो गया क्‍यूट Video
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 3, 2025

भारतीय स्‍टार विराट कोहली की पत्‍नी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा का रोहित शर्मा के बेटे के साथ मस्‍ती करने वाला वीडियो वायरल हो गया है। भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आखिरी लीग मुकाबला दुबई में खेला जा रहा था।
इस दौरान देखने को मिला कि भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा की पत्‍नी ऋतिका सजदेह अपने बेटे अहान को लिए खड़ी हुई थी, तभी अनुष्‍का शर्मा ने अहान को हंसाने के लिए उनसे बातचीत की और मस्‍तीभरा अंदाज दिखाया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।विराट को चीयर करने पहुंची थी अनुष्‍का
बता दें कि अनुष्‍का शर्मा दुबई में अपने पति विराट कोहली का समर्थन करने के लिए पहुंची थीं। कोहली पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे थे, लेकिन चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ शतक जड़कर उन्‍होंने फॉर्म में वापसी की थी।तब कोहली ने 111 गेंदों में सात चौके की मदद से सैकड़ा पूरा किया था। हालांकि, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का बल्‍ला फिर खामोश रहा और वो महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

Breaking News:

Recent News: