Sachin Tendulkar ने Team India को जीत की बधाई दी
दरअसल, भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने विराट कोहली को मैच विनिंग पारी खेलने के बाद उनकी सराहना की। सचिन ने एक्स पर लिखा कि जिस मैच का काफी इंतजार था, उस मैच का बेहतरीन अंत हुआ। एक वास्तविक नॉकआउट! टीम इंडिया के लिए कोहली, श्रेयस, गिल ने शानदार पारियां खेली और हमारे गेंदबाज विशेष रूप से कुलदीप, हार्दिक ने अद्भुत गेंदबाजी की।
https://x.com/sachin_rt/status/1893705317709414517?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1893705317709414517%7Ctwgr%5Ebd3dc4b03e9cfcfbf3d11f3043e966a267d05917%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fcricket%2Fheadlines-sachin-tendulkar-sourav-ganguly-shoaib-akhtar-congratulates-team-india-over-victory-against-pakistan-champions-trophy2025-23889926.html
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उनके ट्वीट में लिखा था कि भारत के लिए अपेक्षित जीत। बल्ले और गेंद से कहीं बेहतर इरादे वाली कहीं बेहतर टीम.. कोहली, गिल और श्रेयस का शानदार प्रदर्शन और गेंदबाजी भी कमाल की रही।
