Tiranga Times

Banner Image

Jaya Bachchan Video: पहले झटका हाथ, फिर सुनाई खरी-खोटी! बुजुर्ग महिला संग जया बच्चन के बर्ताव पर भड़के लोग

Jaya Bachchan Video: पहले झटका हाथ, फिर सुनाई खरी-खोटी! बुजुर्ग महिला संग जया बच्चन के बर्ताव पर भड़के लोग
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: April 5, 2025

Jaya Bachchan Angry Video: सिनेमा की दिग्गज अदाकारा और सांसद जया बच्चन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। कभी वह अपने बयान के लिए सुर्खियां बटोरती हैं तो कभी बिहेवियर के चलते। अब एक बार फिर जया बच्चन को एक फैन के साथ गलत व्यवहार करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।दरअसल, जया बच्चन लेजेंडरी एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar) की प्रेयर मीट में शामिल हुई थीं। इस दौरान वह एक बूढ़ी महिला से मिलीं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जया ने जिस तरह महिला के साथ व्यवहार किया। लोगों को यह अंदाज जरा भी पसंद नहीं आया।
महिला पर भड़कीं जया बच्चन
फिल्मीज्ञान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि ग्रीन सूट में एक बुजुर्ग महिला फोटो खिंचवाने के लिए जया बच्चन को पीछे से उनके कंधे पर थपथपाकर बुलाती हैं जिससे एक्ट्रेस डर जाती हैं। फिर वह पीछे मुड़ती हैं, महिला का हाथ झटक देती हैं। इस बीच ग्रीन सूट में दिखीं महिला के पति उन्हें कैप्चर कर रहे थे, जिस पर एक्ट्रेस भड़क जाती हैं।

Breaking News:

Recent News: