करनाल नगर निगम चुनाव (Karnal Nagar Nigam Result) में भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता लगातार तीसरी बार मेयर बन गई हैं। नगर निगम गठन के बाद पहले चुनाव में रेणु बाला गुप्ता (Renu Bala Gupta) ने पहले पार्षद पद का चुनाव जीता था। इसके बाद पार्षदों ने उन्हें मेयर बनाया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई थी।2018 के चुनाव में रेणु बाला गुप्ता को मेयर पद की टिकट मिली। तब उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी आशा वधवा को हराया था। लगातार दूसरी बार भाजपा ने रेणु बाला पर विश्वास जताया और मेयर पद की टिकट दी।
इस चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा को मात दी। वर्ष 2018 में उन्होंने वधवा की पत्नी आशा वधवा को हराया था। दो चुनाव में वह पति व पत्नी दोनों को हरा चुकी हैं।
इन स्थानों पर हुई मतगणना
करनाल नगर निगम: पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, करनाल।
नीलोखेड़ी नगर पालिका: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीलोखेड़ी।
इंद्री नगर पालिका: कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, इंद्री।
असंध नगर पालिका: कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, असंध।
