एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में लंबे वक्त से हिंदी सिनेमा में बनती आ रही हैं। इस कड़ी में अब नया नाम अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और आर माधवन (R Madhavan) स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) का शामिल हो रहा है। 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के पर्दे की पीछे की कहानी को इस मूवी में दिखाया जाएगा।जिसकी एक झलक आपको केसरी चैप्टर 2 के लेटेस्ट ट्रेलर (Kesari Chapter 2 Trailer) में देखने को मिल जाएगी, जिसे आज मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। आइए एक नजर अक्षय की इस अपकमिंग फिल्म के ट्रेलर पर डालते हैं।
सामने आया केसरी चैप्टर 2 का ट्रेलर
एक दिन केसरी 2 के निर्माताओं की तरफ से इस बात का एलान किया गया था कि 3 अप्रैल यानी आज मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। तयसमयानुसार गुरुवार को केसरी चैप्टर 2 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया है।
