Tiranga Times

Banner Image

20 दिन पहले लापता हुई थी महिला खेत में मिला कंकाल, मायके वाले बोले-किसी ने मारकर फेंका

लखनऊ के नगराम क्षेत्र में सरसों के खेत से मिले कंकाल से सनसनी फैल गई। 20 दिन से लापता महिला के परिजनों ने साड़ी से पहचान का दावा किया है।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 7, 2026

20 दिन पहले लापता हुई थी महिला खेत में मिला कंकाल, मायके वाले बोले-किसी ने मारकर फेंका

लखनऊ के नगराम क्षेत्र में सरसों के खेत से मिले कंकाल से सनसनी फैल गई। 20 दिन से लापता महिला के परिजनों ने साड़ी से पहचान का दावा किया है। लखनऊ में नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव के बाहर सरसों के खेत में एक कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगराम पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुबहरा गांव निवासी मजदूर पितम्बर की 30 वर्षीय पत्नी पूनम बीते 12 नवंबर से लापता थी। इस संबंध में महिला के मायके पक्ष ने नगराम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कंकाल मिलने की सूचना पाकर निगोंहा थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव निवासी लापता महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। कंकाल के पास मिली साड़ी को पूनम की बताते हुए परिजनों ने पहचान का दावा किया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि कंकाल की शिनाख्त के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

Breaking News:

Recent News: