Tiranga Times

Banner Image

Maalik Release Date: इंतजार खत्म! 'मालिक' बनकर खून-खराबा करने आ रहे Rajkummar Rao, रिलीज डेट हुई पक्की

Maalik Release Date: इंतजार खत्म! 'मालिक' बनकर खून-खराबा करने आ रहे Rajkummar Rao, रिलीज डेट हुई पक्की
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 15, 2025

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में अपने कॉमिक रोल से हल्ला मचा चुके राजकुमार राव (Rajkummar Rao) अब एक्शन अवतार में धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म मालिक (Maalik) की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है। कुछ समय पहले ही राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक की अनाउंसमेंट हुई थी। तभी से लोगों को उनकी आगामी फिल्म का इंतजार था। पिछले साल अभिनेता का पहला पोस्टर जारी कर बताया गया था कि मालिक की शूटिंग शुरू हो गई है। अब करीब एक साल बाद फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया था।
मालिक की रिलीज डेट का एलान
15 फरवरी 2025 को राजकुमार राव की आगामी फिल्म मालिक का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट एलान कर दिया गया है। गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हाथ में बंदूक लिए राजकुमार राव गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "पूरे परदेस और देश पर राज करने आ रहे हैं मालिक।" यह फिल्म इसी सा 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Breaking News:

Recent News: