Tiranga Times

Banner Image

साल का पहला दिन: 81 हजार से अधिक लोग पहुंचे राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लगा एंट्री टिकट, एलडीए के पार्कों में 

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को किया था। इसके बाद 29 दिसंबर को इसे जनता के लिए खोल दिया गया ।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: January 2, 2026

साल का पहला दिन:  81 हजार से अधिक लोग पहुंचे  राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर लगा एंट्री टिकट, एलडीए के पार्कों में  

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को किया था। इसके बाद 29 दिसंबर को इसे जनता के लिए खोल दिया गया । एक जनवरी से यहां पर टिकट लगने लगा। तीन दिन मुफ्त रहने के बाद बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में बृहस्पतिवार को नए साल के पहले दिन से प्रवेश शुल्क लगने लगा। भीड़ देख यहां पर बने म्यूजियम को खोल दिया गया और उसका भी शुल्क तय कर दिया गया। नए साल के पहले दिन 12 हजार से अधिक लोग इसे देखने पहुंचे। एलडीए के अन्य पार्कों में को मिलाकर कुल 81,196 हजार दर्शक घूमने पहुंचे। सबसे अधिक 41,442 लोग जनेश्वर मिश्र पार्क घूमने के लिए पहुंचे। विभिन्न पार्कों में आए दर्शकों से एलडीए को करीब 22 लाख रुपये की आमदनी हुई। 65 एकड़ में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उसके बाद 29 दिसंबर से इसे जनता के लिए खोला गया था, लेकिन 31 दिसंबर तक टिकट नहीं लगाया गया। नए साल के पहले दिन से अब एलडीए ने यहां पर टिकट लागू कर दिया है। प्रेरणा स्थल में प्रवेश के लिए 15 रुपये और यहां बने म्यूजियम को देखने के लिए 50 रुपये शुल्क देने पड़े। अधिकारियों के अनुसार पांच वर्ष तक के बच्चों और 60 साल से अधिक आयु वालों के लिए प्रवेश निशुल्क है। पार्क प्रतिदिन सुबह नौ बजे खुलेगा और रात आठ बजे बंद होगा, लेकिन टिकट शाम सात बजे तक ही मिलेगा। पहले दिन पॉश मशीनों से टिकट दिए गए। यहां पर इंटरनेट नेटवर्क धीमा होने के कारण दर्शकों को टिकट लेने में परेशानी हुई। बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक टिकट लगने से दर्शक भी हैरान थे। उन्हें लगा कि यहां बीते दिनों की तरह निशुल्क प्रवेश ही मिलेगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार का कहना है कि बसंतकुंज योजना में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल में प्रवेश शुल्क लागू हो गया है। म्यूजियम का भी शुल्क तय किया गया है। पहले दिन बड़ी तादाद में दर्शक वहां पर पहुंचे और उसकी खूबसूरती का निहारा।

Breaking News:

Recent News: