Tiranga Times

Banner Image

PM मोदी ने अरबपति Musk के बच्चों को दिया खास तोहफा, बदले में मस्क ने भी दिया रिटर्न गिफ्ट

PM मोदी ने अरबपति Musk के बच्चों को दिया खास तोहफा, बदले में मस्क ने भी दिया रिटर्न गिफ्ट
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 14, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का दो दिवसीय अमेरिकी दौरा बेहद खास रहा है।  कूटनीतिक और व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी कई मामलों पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने टेल्सा के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और उनके परिवार से मुलाकात की।अमेरिकी राष्ट्रपति के अतिथि गृह ब्लेयर हाउस पहुंचने पर स्पेसएक्स के सीईओ के तीन छोटे बच्चे भी उनके साथ थे। जब मस्क की पीएम मोदी से मुलाकात हुई तो उन्हें उनके साथ बैठे देखा गया। बैठक में न्यूरालिंक के निदेशक शिवोन जिलिस भी मौजूद थे।  सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके बच्चे किताब पढ़ रहे हैं।  मस्क ने भी पीएम मोदी को एक उपहार  दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हीट शील्ड टाइल है जो पिछले साल अक्टूबर में हुए स्पेसएक्स के स्टारशिप फ्लाइट टेस्ट 5 में उड़ी थी। वस्तु पर ये शब्द उकेरे गए थे: "स्टारशिप उड़ान परीक्षण 5, 12 अक्टूबर, 2024।"

Breaking News:

Recent News: