Tiranga Times

Banner Image

Varanasi: भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महानगर अध्यक्ष नजरबंद

वाराणसी में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 18, 2025

Varanasi: भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महानगर अध्यक्ष नजरबंद

 वाराणसी में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।  वाराणसी में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने मलदहिया से गिरफ्तार किया। साथ ही महानगर अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सत्य की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। हम कांग्रेस के लोग हैं इन सबसे डरने वाले और दबने वाले नहीं हैं।  बृहस्पतिवार को मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने चेतावनी प्रदर्शन किया। इसके बाद सिगरा स्थित भाजपा कार्यालय पर घेराव के लिए जा रहे थे। उनका आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। वहीं कार्यक्रम से पहले महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस चंचल शर्मा को पुलिस द्वारा उनके आवास पर नजरबंद किया गया।  

Breaking News:

Recent News: