HIGHLIGHTS
21539 अभ्यर्थी परीक्षा में अस्थायी रूप से हुए सफल
मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 से 18 जून 2025 को होगा
2 सितंबर 2024 को जारी हुआ था परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 21539 कैंडिडेट्स को सफल घोषित किया गया है। न्यायालय में याचिका विचाराधीन होने के कारण 2 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर रखा गया है। इस परीक्षा में महिलाओं ने पुरुषों को कड़ी टक्कर दी है। परीक्षा में दोनों के कटऑफ बेहद ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। पुरुष पद के लिए सामान्य कैटगिरी में कटऑफ 71.59 फीसदी रहा है तो वहीं महिला पद में इसी वर्ग में यह 69.80 प्रतिशत रहा। इस तरह से दोनों के CuttOff में महज 1.79 प्रतिशत का अंतर देखने को मिला।
RPSC RAS CUTOFF Marks 2025: ये रही पुरुष पद के लिए कट ऑफ मार्क्स
सामान्य- 71.59, जनरल (SA)-65.32, एससी- 63.98, एसटी- 67.56, एसटी (SA)-46.98, ओबीसी- 71.59, एमबीसी- 71.59, ईडब्ल्यूएस- 71.59RPSC RAS CUTOFF Marks 2025:ये रही महिला पद के लिए कटऑफ मार्क्स
सामान्य- 69.80, सामान्य(SA)- 62.19, एससी-59.51, एसटी- 63.98, एसटी (SA)-42.51, ओबीसी- 69.80RPSC RAS Prelims Result 2025: 600 से अधिक परीक्षार्थी हुए अयोग्य
आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम में 1680 कैंडिडेट्स नॉन-क्वालिफाईड हो गए हैं। दरअसल, इन कैंडिडेट्स ने परीक्षा में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प का चयन नहीं किया था। इस वजह से इन्हें अयोग्य घोषित किया गया है।
RPSC RAS Main Exam Date 2025: 17 और 18 जून को होगा आरएएस मेन एग्जाम
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। यह एग्जाम जून में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में, आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने कहा, उक्त भर्ती के अंतर्गत मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 से 18 जून 2025 तक किया जाना प्रस्तावित है।
