Tiranga Times

Banner Image

ग्राइंडर वाली मुस्कान: प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को बताते थे भाई-बहन, परिवार ने तोड़े संबंध; रूबी पर खुलासे

यूपी के संभल जिले में पति की हत्या करने वाली रूबी को लेकर नया खुलासा हुआ है। रूबी से उसके भाई और बहन ने भी संबंध तोड़ दिए थे।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 23, 2025

ग्राइंडर वाली मुस्कान: प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को बताते थे भाई-बहन, परिवार ने तोड़े संबंध; रूबी पर खुलासे

यूपी के संभल जिले में पति की हत्या करने वाली रूबी को लेकर नया खुलासा हुआ है। रूबी से उसके भाई और बहन ने भी संबंध तोड़ दिए थे। काफी समझाने के बाद भी रूबी का चाल-चलन नहीं बदला था।  यूपी के संभल जिले के चंदौसी इलाके में हुए राहुल हत्याकांड ने सनसनी मचा दी है। इस जघन्य हत्याकांड ने मेरठ में 3 और 4 मार्च 2025 की दरमियानी रात हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की याद दिला दी। सौरभ की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने मिलकर की थी। संभल में हुए राहुल हत्याकांड को भी पत्नी रूबी ने अंजाम दिया, रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या की और फिर शव के टुकड़े-टुकड़े करके अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए। जब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो आस-पड़ोस और परिवार के लोग भी हैरान रह गए। हालांकि परिवार के लोग पहले ही रूबी से रिश्ते खत्म कर चुके थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि रूबी अपने पति राहुल की जघन्य तरीके से हत्या कर सकती है। दरअसल, 15 दिसंबर को पतरौआ रोड पर नाले में एक युवक का धड़ मिला था। उसके हाथ-पैर और सिर गायब थे। 15 दिसंबर को सुबह करीब नौ बजे पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में उतराते मिले धड़ को कुत्ते खींच रहे थे। धड़ के के पास में एक हरे रंग का बैग पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े थे। जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि लाश पॉलिथीन में पैक करके बैग में रख कर फेंकी गई है। पुलिस ने शव की बायीं बाजू पर गुदे राहुल नाम के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच में सामने आया कि एक माह पहले मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राहुल 18 नवंबर से लापता चल रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी को रिपोर्ट में तरमीम करते हुए दरोगा की ओर से मृतक की पत्नी रूबी और मोहल्ले के ही युवक गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में पत्नी रूबी और प्रेमी गौरव ने बताया कि वह दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। राहुल को दोनों के संबंधों को लेकर शक था। 18 नवंबर की रात राहुल ने घर में ही गौरव और रूबी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। नाराज होकर राहुल दोनों के साथ मारपीट करने लगा और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत करते हुए घर से निकालने की धमकी दी थी। गौरव ने पुलिस ने बताया कि तब रूबी ने उससे कहा कि राहुल को मार दो। इस पर गौरव ने राहुल के सिर पर लोहे की रॉड और रूबी ने मूसल से वारकर हत्या कर दी। अगले दिन राहुल के शव को छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी, दो बैग खरीदे थे और राहुल की लाश को काटने के लिए जीतू मिस्त्री से ग्राइंडर किराए पर लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने ग्राइंडर से राहुल की गर्दन व पैर काट दिए। राहुल हत्याकांड से हर कोई सकते में 
पति की हत्यारोपी रूबी के चाल चलन को लेकर मोहल्ले में चर्चाएं हैं। हर कोई राहुल हत्याकांड को लेकर सकते में है। लोगों का कहना है कि ऐसा कांड मोहल्ले में कभी नहीं हुआ। अगर रूबी को पति के साथ नहीं रहना था तो तलाक दे सकती थी, मारने की जरूरत क्या थी। गलत आचरण के चलते बड़ी बहन और भाई ने भी उससे संबंध तोड़ दिए थे। भाई-बहन ने भी रूबी से तोड़ दिए थे संबंध
रूबी की बड़ी बहन और भाई भी उसी मोहल्ले में रहते हैं। बड़ी बहन निशा ने बताया कि रूबी के गलत आचरण की वजह से उसने और भाई सोनू से उससे संबंध तोड़ दिए थे। काफी समझाने के बाद भी रूबी का चाल-चलन नहीं बदला था। निशा ने बताया कि रूबी ने अपने प्रेमी गौरव के साथ मिल कर इतना घिनौना अपराध को अंजाम दिया। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। समाज को दिखाने के लिए बताते थे बहन-भाई
समाज को दिखाने के लिए हत्यारोपी रूबी और गौरव भाई-बहन बने रहे। पुलिस की छानबीन में ये बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गौरव और रूबी में पहले भाई-बहन का रिश्ता था। इसी बीच दोनों एक दिन नैनीताल घूमने गए। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध बन गए। गौरव परिवार में खुद को रूबी का भाई बताता था। बच्चे भी गौरव को मामा कह कर पुकारते थे। 

Breaking News:

Recent News: