एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sikandar Advance Booking Collection: साउथ सिनेमा के फेमस निर्देशक ए आर मुरूगादास के साथ सलमान खान (Salman Khan) फिल्म सिकंदर लेकर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस में सिकंदर (Sikandar) को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है, जो बताने के लिए काफी है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है। इसके अलावा फिल्म की एडवांस बुकिंग भी इसमें अहम भूमिका अदा कर रही है। रिलीज से पहले सलमान खान की सिकंदर ने दो दिन में धमाकेदार एडवांस कलेक्शन कर डाला है। आइए इसके ताजा आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
दूसरे दिन सिकंदर का एडवांस कलेक्शन
25 मार्च मंगलवार से सिकंदर की एडवांस बुकिंग को भारत में खोला गया है। टिकट विंडो खुलने के बाद फैंस सलमान खान की इस मूवी को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स दिखाया है। पहले दिन यहां फिल्म की कुल 45 हजार टिकटें सेल हुई थीं, वहीं दूसरे दिन इस आंकड़े में दोगुनी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। ऐसे में रिलीज से पहले एडवांस कलेक्शन के मामले में सिकंदर ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
