इस हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन में शेयर बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई है। हालांकि शेयर बाजार धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स लगभग 100 अंक चढ़कर 77, 453 पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी भी लगातार रिकवरी कर रहा है। एनएसई निफ्टी लगभग 30 अंक बढ़कर 23,500 पर ट्रेड कर रहा है।
कल कैसा रहा शेयर बाजार
इससे पहले 27 मार्च बुधवार को स्टॉक मार्केट के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि बाजार की सपाट शुरुआत हुई थी। जिसके बाद स्टॉक मार्केट में लगातार हलचल देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 728 अंक गिरकर 77,288 पर क्लोज हुए थे। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी गिरावट आई थी। एनएसई निफ्टी 181 अंक गिरकर 23,486 पर बंद हुए थे।
