Tiranga Times

Banner Image

राजधानी में ईंट से कूचकर फेरी दुकानदार की हत्या, CCTV में कैद दो संदिग्ध; पुलिस तलाश में जुटी

राजधानी में ईंट से कूचकर फेरी दुकानदार की हत्या कर दी गई है। दो संदिग्ध CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 30, 2025

राजधानी में ईंट से कूचकर फेरी दुकानदार की हत्या, CCTV में कैद दो संदिग्ध; पुलिस तलाश में जुटी 

राजधानी में ईंट से कूचकर फेरी दुकानदार की हत्या कर दी गई है। दो संदिग्ध CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात फेरी लगाकर लइया-चना बेचने वाले युवक की हत्या कर दी गई। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।   टना विकास नगर थाना क्षेत्र की है। यहां सुबह लालाराम वर्मा (50) की खून से लथपथ लाश मिली। ईंट से कूचकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वह सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले थे। यहां पर फेरी लगाकर लइया-चना बेचते थे। सूचना पर एसीपी गाजीपुर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पास के सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक मृतक पर हमला करते दिख रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। परिवार में पत्नी और चार वर्षीय बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Breaking News:

Recent News: