Tiranga Times

Banner Image

Ghazipur Double Murder: सिर से चेहरे तक वार, सौरभ की फूटी थी आंख; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दोहरे हत्याकांड और एक युवक के लापता होने की घटना से पूरे इलाके में खलबली मची है।
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: December 27, 2025

Ghazipur Double Murder: सिर से चेहरे तक वार, सौरभ की फूटी थी आंख; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में दोहरे हत्याकांड और एक युवक के लापता होने की घटना से पूरे इलाके में खलबली मची है। दोनों शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल दहलाने वाले खुलासे हुए हैं।  गाजीपुर जिले के गहमर के खेलूराय पट्टी में आरोपियों ने विक्की सिंह और सौरभ सिंह की हत्या बहुत क्रूरता से की थी। घटनास्थल पर फैले खून और तालाब की झाड़ियों में मिले शवों के लोथड़े क्रूरता की गवाही दे रहे थे। यह देख पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों के सिर से मुंह तक ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। हमले में सौरभ की एक आंख फूट गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। बृहस्पतिवार की रात में दो डॉक्टरों के पैनल ने विक्की और सौरभ के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई और साक्ष्य के लिए बिसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सौरभ के शरीर पर आरोपियों ने आठ से 10 प्रहार किए थे। सिर से लेकर ललाट तक गहरे चोट के निशान थे और दाहिनी आंख फूट गई थी। विक्की के बाएं कान, सिर और चेहरे पर पांच प्रहार किए गए थे। इससे विक्की की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चोट से कोमा में गए सौरभ की अत्यधिक खून बहने से तड़पकर मौत हुई। बुधवार की रात जन्मदिन पार्टी से बाइक से विक्की सिंह अपने दो साथियों बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह के साथ घर लौट रहा था। आरोपियों ने खेलूराय पट्टी में तीनों की घेरकर लाठी-डंडे से पीटने के बाद धारदार हथियार से प्रहार किया था। हत्या के बाद शव पोखरे में फेंक दिया था। पुलिस ने विक्की सिंह और सौरभ सिंह के शव को पोखरे से बरामद कर लिया है जबकि अंकित लापता है।
 

Breaking News:

Recent News: