Tiranga Times

Banner Image

UPPCL: बिजली विभाग में तैनात 145 कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, तैयार की जा रही लिस्ट

UPPCL: बिजली विभाग में तैनात 145 कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी तलवार, तैयार की जा रही लिस्ट
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: April 3, 2025

जागरण संवाददाता, इटावा। बिजली विभाग में निविदा के पद पर काम कर रहे कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। मुख्यालय से प्राप्त हुए आदेशों के बाद जनपद में कर्मचारियों की संख्या कम की जा रही है। वर्तमान में बिजली विभाग में निविदा व संविदा के पद पर 918 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, जिनमें से 145 कर्मचारियों को निकाले जाने की तैयारी विभाग ने कर ली है।बड़ी बात यह है कि जनपद में इतने कर्मचारी तैनात थे, उसके बाद भी बिजली व्यवस्था बेपटरी रहती थी, कई बार फाल्ट के बाद उसको दुरुस्त करने में एक या दो घंटे नहीं बल्कि 15 से 20 घंटे तक लग जाते हैं, ऐसे में कर्मचारियों की संख्या कम होना चिंताजनक है। हालांकि आदेश आने के बाद विभाग के द्वारा कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है जिसके आधार पर कर्मचारियों को निकाला जाएगा। इन कर्मचारियों में खासतौर पर एसएसओ हेल्पर के पद को खत्म किया जा रहा है।

Breaking News:

Recent News: