Tiranga Times

Banner Image

अमेरिका से निकाले भारतीयों में से 3 उत्तर प्रदेश के भी, जानिए कौन हैं ये किस जिले से है वास्ता?

Indian
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 8, 2025

अमेरिका से अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 104 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया गया. इनमें उत्तर प्रदेश के भी 3 लोग शामिल हैं. यह सभी लोग अमेरिका में गैरकानूनी रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब उन्हें भारत वापस भेज दिया गया है.

अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा अमेरिकी विमान
अमेरिकी सैन्य विमान C-17 ग्लोबमास्टर बुधवार दोपहर 1:55 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा. इस विमान में कुल 104 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें अमेरिका ने डिपोर्ट कर दिया है.

कौन-कौन से राज्यों के लोग शामिल?30 लोग पंजाब से
33 लोग हरियाणा से
33 लोग गुजरात से
3 लोग महाराष्ट्र से
3 लोग उत्तर प्रदेश से
2 लोग चंडीगढ़ से

उत्तर प्रदेश के कौन से जिले से हैं ये लोग?
अमेरिका से निकाले गए लोगों 2 मुजफ्फरनगर और एक पीलीभीत से हैं. 19 साल के रक्षित और 38 साल के देवेंद्र मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. इसके अलावा 24 साल के गुरप्रीत सिंह पूरनपुर, पीलीभीत के रहने वाले हैं. डंकी रूट' से पहुंचे थे अमेरिका, फिर भेजे गए वापस
बताया जा रहा है कि ये सभी लोग अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर को अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर पकड़ा गया था. ये लोग "डंकी रूट" (Dunki Route) यानी गैरकानूनी रास्तों से अमेरिका पहुंचे थे.  डंकी रूट का इस्तेमाल करने के लिए इन्हें दलालों को लाखों रुपये देने पड़े, लेकिन अमेरिका की सख्त आव्रजन नीति के चलते इन्हें वहां बसने का मौका नहीं मिला और अब इन्हें भारत वापस भेज दिया गया है.

डंकी रूट (Dunki Route) क्या होता है?
डंकी रूट यानी गैरकानूनी तरीके से विदेश जाने का रास्ता.  इसमें लोग कई देशों से होते हुए गैरकानूनी रूप से अमेरिका, कनाडा या यूरोप में घुसने की कोशिश करते हैं.  आमतौर पर, ये लोग

Breaking News:

Recent News: