एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका नाम चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल है, जिनकी हर फिल्म को फैंस सिनेमाघरों में एक बार देखने जरूर जाते हैं। हाल ही में सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म रिलीज हुई। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई। फिल्म को प्रशंसकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, आलोचकों ने इसकी कहानी पर सवाल खड़े करते हुए भाईजान की एक्टिंग को भी खराब बताया है।अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म दे चुके हैं। सिकंदर के साथ भी उन्होंने एक रिकॉर्ड जरूर बनाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि जिस फिल्म की आलोचना की जा रही है उसके जरिए सलमान ने क्या रिकॉर्ड बना दिया है।
30 करोड़ की ओपनिंग देने वाली फिल्में
फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता सलमान खान इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी काफी फिल्मों ने पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में की है। अब उनकी इन फिल्मों की लिस्ट में सिकंदर का नाम भी जुड़ गया है। एआर मुरुगदास की निर्देशित फिल्म कमजोर कहानी के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। पहले दिन थिएटर्स में दस्तक देने के बाद मूवी के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला।
