Tiranga Times

Banner Image

इसी वजह से किंग है,' Virat Kohli की पारी ने जीता इस 8 मिलियन फॉलोअर्स वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल

इसी वजह से किंग है,' Virat Kohli की पारी ने जीता इस 8 मिलियन फॉलोअर्स वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 24, 2025

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli India vs Pakistan: 23 फरवरी को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) के दौरान दुबंई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडियन क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की शतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया मेजबान टीम को 6 विकेट से हराने में सफल रही। 
हर कोई इस मैच में कोहली की शानदार पारी की प्रशंसा कर रहा है। जिनमें कई फिल्मी सितारे शामिल हैं और अब इस मामले में एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति को लेकर क्या कहा है। 


कोहली की पारी की मुरीद हुई ये पाकिस्तानी हसीन
पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में 100 रनों की नाबाद खेलकर विराट कोहली ने भारत की जीत में अहम भूमिका अदा की है। सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स किंग कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं।इन सेलेब्स ने भी की विराट की तारीफ 
सिर्फ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माया अली ही नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा से विक्की कौशल, अनुपम खेर, सोहा अली खान और सनी देओल जैसे तमाम सितारों ने कोहली की प्रशंसा की है। इससे ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि सच में विराट क्रिकेट की दुनिया के असली किंग है। 
अनुष्का को कोहली ने किया याद 
जैसे ही पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने मैच विनिंग और शतक पूरा करने वाला शॉट लगाया उसके तुरंत बाद उन्होंने मैदान में मौजूद सभी दर्शकों का इस्तकबाल किया। सबसे स्पेशल ट्रिब्यूट उन्होंने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को दिया, जिसके लिए कोहली ने गले में मौजूद सगाई की रिंग को चूमते हुए इशारा किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना।

Breaking News:

Recent News: