पिछली बार एक बढ़ बोले पूर्व विधायक ने सीतापुर में विवादित बयान दिया था उनका हश्र आप सभी ने देखा क्या हाल हुआ एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में रामचरित मानस पर विवाद उठ खड़ा हुआ।
तुलसी को बख्शिए
बाबा तुलसीदास एक बार फिर संकट में हैं। उनपर जातिवादी, दलित और स्त्री विरोधी बताते हुए चौतरफा हमला हो रहा है। उनके ‘रामचरितमानस’ को नफरत फैलाने वाला ग्रन्थ बता पाबंदी की मांग की जा रही है। इस दफा तुलसी पर हमला ‘कुपढ़ों’ ने बोला है। अनपढ़ से कुपढ़ लोग समाज के लिए ज्यादा खतरनाक होते हैं। तुलसी अभिशप्त हैं ऐसे संकट बार-बार झेलने के लिए।
ऐसा संकट तुलसी पर पहली बार नहीं आया है। तुलसीदास जन्मे बांदा में और मरे बनारस में। पहला संकट उनके जन्म लेते ही आया था। जब एक बुरे नक्षत्र में जन्म लेने मात्र से अपशकुन मान उनके माता-पिता ने उन्हें त्याग दिया। सेविका चुनिया ने ही उन्हें पाला पोसा। अपने घर ले गयी। लेकिन पांच साल की उम्र में धर्ममाता चुनिया भी चल बसी। अब रामबोला दूबे पूरी तरह अनाथ थे। उनका नाम रामबोला इसलिए पड़ा की जन्मते उनके मुंह से ‘राम’निकला, इसलिए भी माता-पिता डर गए। अब तुलसी बनने की प्रक्रिया में वे दर-दर ठोकर खाने लगे।
उनके जीवन का सबसे बड़ा संकट आया। जब पत्नी रत्नावली ने तुलसी को दुत्कार, हाड-मांस की अपनी देहयष्टि से ध्यान हटा भगवान में ध्यान लगाने का फरमान सुना, भगा दिया। पत्नी के इस आघात से तुलसी बिखर गए। बेचारे तुलसी हनुमान की शरण में गए और रामचरित लिखने का संकल्प लिया। संवत1631 में हनुमान जी के आशीर्वाद से उन्होंने रामचरितमानस लिखना शुरू किया। बनारस में संकटमोचन मंदिर की स्थापना करने के बाद। पर संकट ने यहां भी उनका पीछा नहीं छोड़ा। उन्होंने लोक के बीच रामचरित को ले जाने के लिए अपना यह महाकाव्य ‘अवधी’ में लिखना शुरू किया। अब वो काशी के पंडितों के निशाने पर आ गए। क्योंकि भगवत गाथा देवभाषा यानी ‘संस्कृत’ में ही लिखी जानी चाहिए। वह गंवारों की बोली में कैसे लिखी जा सकती है। सो तुलसी जितना लिखते थे। फौरन उनका लिखा बनारस के संस्कृतनिष्ठ पंडित गंगा में फेंक देते थे। उन्हें मारते-पीटते और अपमानित अलग करते थे। इसीलिए तुलसी ने अस्सी मुहल्ले के पास के इलाके को ‘भयदायिनी’ कहा जो आज ‘भदैनी’ के नाम से जाना जाता है।
तुलसी के रामचरितमानस की गिनती विश्व साहित्य की महान कृतियों में होती है। अफसोस की मानस को लिखे जाने के कोई पांच सौ बरस बाद उसे इक्कीसवीं सदी के विमर्शों और सामाजिक आधारों की कसौटी पर कसा जा रहा है। जबकि यह कोई धार्मिक कृति न होकर शुद्ध साहित्य है, प्रबंध काव्य है। गांधी जी ने मानस को “भक्ति साहित्य की श्रेष्ठ कृति” कहा। रामचरितमानस पर अकादमिक बहस हो सकती है। ढोल-गंवार प्रसंग हो या धोखे से बालिबध या फिर सीता की अग्निपरीक्षा, उन सब पर बौद्धिक बहस होती रही है। होनी भी चाहिए। पर किसी महाकाव्य से सिर्फ दो लाईने उठा समूचे ग्रन
