Tiranga Times

Banner Image

तो इस रणनीति ने दिल्ली में भाजपा को दिलाई जीत, रिपोर्ट में सामने आया कामयाबी का राज

तो इस रणनीति ने दिल्ली में भाजपा को दिलाई जीत, रिपोर्ट में सामने आया कामयाबी का राज
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 12, 2025

इसके लिए दिल्ली भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं ने करीब दो वर्षों तक परिश्रम किया है। उनके प्रयास से फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। वैध लोगों के नाम जोड़े गए। इससे दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जीत की राह आसान हो गई।
रोहिंग्या घुसपैठियों के नाम जोड़ने के लगाए थे आरोप 
इस बार विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची को लेकर खूब राजनीति हुई। भाजपा व आम आदमी पार्टी दोनों के नेताओं ने एक-दूसरे पर गलत तरीके से मतदाताओं के नाम कटवाने व जुड़वाने के प्रयास के आरोप लगाए। भाजपा ने आप पर बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठियों के नाम जोड़ने के आरोप लगाए थे। उन्होंने चुनाव प्रचार में भी इस मामले को उठाया।पार्टी के नेताओं का कहना है दिसंबर, 2022 में हुए नगर निगम चुनाव में मिली हार के बाद से ही मतदाता सूची पर पार्टी ने काम करना शुरू कर दिया था। उस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (उस समय उपाध्यक्ष थे) सहित कई अन्य नेताओं के परिजनों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए थे।
इससे मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका हुई और इसे लेकर काम शुरू कर दिया गया था। पार्टी ने बूथ पर तैनात त्रिदेव (बूथ लेवल एजेंट, बूथ पालक व बूथ अध्यक्ष) को यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने मतदाता सूची की पड़ताल की। फर्जी मतदाताओं की पहचान कर उसकी शिकायत चुनाव आयोग से की।अभियान के बाद भी पार्टी इसे लेकर सतर्क रही
वहीं, मतदाता सूची से जिन वैध लोगों के नाम हटा दिए गए थे, उनसे आवेदन कराए गए। मतदाता सूची विशेष सारांश संशोधन अभियान के बाद भी पार्टी इसे लेकर सतर्क रही। उनकी सतर्कता की वजह से गड़बड़ी दूर हो सकी। मतदाता सूची सारांक्ष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 3,08,942 नए मतदाता जोड़े गए और 1,41,613 के नाम काटे गए। पिछले विधानसभा चुनाव वाले वर्षों में यह संख्या बहुत अधिक होती थी।
सचदेवा ने आरोप लगाया था कि पिछले दो विधानसभा चुनावों में आप ने बड़ी संख्या में फर्जी मतदाता बनाए थे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के समय 14 लाख और वर्ष 2020 के विधानसभा के बीच आठ लाख मतदाता बढ़ गए थे।

Breaking News:

Recent News: