Tiranga Times

Banner Image

पटना समेत देश के 60 स्टेशनों पर होने जा रहा यह काम, होली से पहले रेलवे ने कर दिया एक और बड़ा एलान

पटना समेत देश के 60 स्टेशनों पर होने जा रहा यह काम, होली से पहले रेलवे ने कर दिया एक और बड़ा एलान
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: March 8, 2025

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में देशभर के 60 प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर स्थाई तौर पर वेटिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया गया है।इसमें पटना, आनंद विहार, नई दिल्ली, वाराणसी, सूरत, उधना एवं अयोध्या आदि को शामिल किया गया है। इन स्टेशनों पर वेटिंग एरिया स्टेशन के बाहरी भाग में बनाने का निर्णय लिया गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य है यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना। इन स्टेशनों पर यात्रियों को तभी प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी, जब ट्रेन आएगी।कुंभ के दौरान इस तरह की व्यवस्था प्रयागराज में की गई थी। वहां के अनुभवों के आधार पर अन्य 60 स्टेशनों पर वेटिंग एरिया बनाई जा रही है।
केवल कंफर्म आरक्षण वाले यात्रियों को सीधे प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना टिकट वाले यात्री या प्रतीक्षा सूची वाले यात्री वेटिंग एरिया में रुकेंगे। सभी अनाधिकृत प्रवेश द्वार सील किए जाएंगे।
चौड़े फुट ओवर ब्रिज का होगा निर्माणभीड़ वाले स्टेशनों पर 12 मीटर एवं छह मीटर चौड़ाई वाले दो नये स्टैंर्ड के फुटओवर ब्रिज तैयार किये जाएंगे। इस तरह के रैंप महाकुंभ के दौरान भीड़ प्रबंधन में काफी कारगर साबित हुए थे।
भीड़ नियंत्रण में कैमरों ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। इन सभी स्टेशनों पर आसपास के क्षेत्रों में कैमरे लगाए जाएंगे। बड़े स्टेशनों पर वार रूम विकसित किए जाएंगे।
इन स्टेशनों पर अत्याधुनिक डिजाइन वाले संचार उपकरण लगाये जाएंगे। सभी कर्मियों के बदल जाएंगे आइडी कार्ड।
केवल अधिकृत कर्मियों को ही स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।इसके अलावा

Breaking News:

Recent News: