Tiranga Times

Banner Image

पूरी पार्टी सिर्फ एक परिवार को समर्पित, हमारे लिए देश पहले', राज्यसभा में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

पूरी पार्टी सिर्फ एक परिवार को समर्पित, हमारे लिए देश पहले', राज्यसभा में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 7, 2025

राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक और प्रभावी था और इसने सभी को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण न केवल विचारों को उजागर करता है, बल्कि यह देश के विकास की दिशा में प्रेरणा भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा, "इस भाषण से हमें अपनी चुनौतियों का सामना करने और देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का मार्गदर्शन मिला है।"राज्यसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस की नीतियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस से 'सबका साथ, सबका विकास' की उम्मीद करना बहुत बड़ी गलती होगी।" उन्होंने आगे बताया कि यह नीतिगत सोच कांग्रेस के रोडमैप के अनुकूल नहीं है और यह पूरी पार्टी केवल एक परिवार के लिए समर्पित है। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह दावा वास्तविक विकास की राह नहीं दिखाता।प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि "देश के लोगों ने हमारे विकास के मॉडल का परीक्षण किया, उसे समझा और उसका समर्थन किया है। हमारा मॉडल 'नेशन फर्स्ट' है।" उन्होंने बताया कि 2014 के बाद, भारत को एक वैकल्पिक शासन मॉडल मिला है, जो केवल तुष्टिकरण की राजनीति पर निर्भर नहीं, बल्कि लोगों की संतुष्टि पर केंद्रित है।राज्यसभा में बोले पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में हर चीज में तुष्टिकरण होती रही, यह उनके राजनीति करने का तरीका था।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस की राजनीति में तुष्टिकरण के चलते अक्सर गलत नीतियां अपनाई गईं, जबकि हमारी सरकार ने 'नेशन फर्स्ट' मॉडल अपनाया।

Breaking News:

Recent News: