Tiranga Times

Banner Image

फैजाबाद की सभी 5 सीट अब BJP के पास, मिल्कीपुर उपचुनाव का पूरा नतीजा देख योगी, अखिलेश क्या बोले?

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5,459 वोट मिले.
  • By Tiranga Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 10, 2025

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शनिवार को घोषित परिणाम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों से जीत हासिल की. निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक, 38 वर्षीय पासवान को 1.46 लाख से अधिक वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के 42 वर्षीय अजीत प्रसाद को 84,687 वोट मिले. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 5,459 वोट मिले.

मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की जीत के साथ, फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्र भाजपा की झोली में आ गए हैं. वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में अयोध्या जिले की मिल्कीपुर एकमात्र सीट थी, जिस पर भाजपा हारी थी. मिल्कीपुर विधानसभा सीट अवधेश प्रसाद के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिये जाने के कारण रिक्त हुई थी.सपा ने प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उपचुनाव में उतारा था जबकि भाजपा ने चंद्रभानु पासवान को प्रत्याशी बनाया था.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव नहीं लड़ा जबकि कांग्रेस ने अपने गठबंधन सहयोगी सपा का समर्थन किया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ‘ऐतिहासिक जीत’ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मिल्कीपुर विधान सभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित पार्टी पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई.”

Breaking News:

Recent News: